थाना जनकपुर की कार्यवाही
कोरिया (वायरलेस न्यूज़) ।थाना जनकपुर क्षेत्र के नाबालिग पीडिता दिनांक 04/01/2022 को 10.00 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई फिर उसके परिजनों के द्वारा आस-पास ग्राम तथा रिश्तेदारी में पता तलाश किया गया, नाबालिग पाडिता का कही पता नही चलने पर प्रार्थी दिनांक 06/01/22 को थाना जनकपुर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया, जिसके रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 03/2022 धारा 363 भादवि के तहत किसी अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया वरिष्ट अधिकारियों द्वारा तत्काल नाबालिग पीडिता की पतासाजी एवं बरामद करने हेतु के निर्देश पर थाना प्रभारी जनकपुर निरीक्षक एस0 पी0 Asi बी.के. राजवाडे, अजय बघेल, प्र0आर0 बाल साय पोर्ते, आर0 स्याम लाल मराबी, के द्वारा नाबालिग पीडिता को रायपुर से लाकर दिनांक 11/01/2022 को बरामद किया गया। प्र0आर0 सुनिता एक्का थाना चिरमिरी से पीडिता का कथन एवं शासकीय अस्पताल जनकपुर में मेडिकल जाँच कराया गया, पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी शिव प्रसाद यादव पिता रामकरन निवासी बहरासी के द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर शादी करने की लालच देकर नाबालिग पीडिता के साथ जबरन उसके इच्छा के विरूद्ध बलात्कार किया गया। उक्त आरोपी को तत्काल घेराबंदी कर थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। विवेचना पर आरोपी शिव प्रसाद यादव के विरूद्ध धारा 363, 366, 376(2)ढ भादवि एवं 6 पास्को एक्ट के तहत अपराध स्वरूप पाये जाने पर दिनांक 12/01/2022 को गिरफ्तार कर स्टाॅफ के द्वारा मनेन्द्रगढ न्यायालय में पेश किया गया। नाबालिग पीडिता को उसके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

