बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 13 जनवरी 2022)यूनाईटेड शोतोकान कराते-टू इंडिया के तत्वाधान में विशाखापट्नम में 7 से 9 जनवरी 2022 तक आयोजित 5वीं अंतर्राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में जिला बिलासपुर के खिलाड़ियों ने 10 पदक अर्जित किया है।
सभी विजेता खिलाड़ियों नेे आज संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग एवं कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर से सौजान्य मुलाकात की। संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने विजेता खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विजेता खिलाड़ियों में खुशी विजय ने स्वर्ण पदक, किरण साहू ने 2 रजत पदक, सूरज साहू ने 1 रजत, 1 कांस्य पदक, वैषणवी स्वर्णकार ने रजत पदक, श्रीयान्शी स्वर्णकार रजत पदक, दुर्गेश्वरी कुर्रे रजत पदक, मेधाराम कांस्य पदक व श्रीजन गिरीश मिश्रा ने कास्यं पदक अर्जित किया। इस चैंपियनशीप में जिला बिलासपुर से मोहित राम एवं हर्षिका ने भी प्रतिनिधित्व किया।
इस दौरान मार्शल आर्ट अकादमी बिलासपुर के अध्यक्ष श्री डाॅ. आर. साहू एवं सचिव श्री दीपक साहू, मार्शल आर्ट अकादमी की ओर से कोच श्री विवेक कुमार यादव, श्रीमती कामिनी स्वर्णकार, श्री अतुल स्वर्णकार एवं श्री विजय आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

