बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 13 जनवरी 2022) बिलासपुर जिले में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के यहां अज्ञात डकैतो ने बंदूक के नोक पर दिन दहाड़े डकैती डाल दी। 7 से 8 डकैतों ने वारदात को अंजाम दिया है।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष टाकेश्वर पटेल का दर्रीघाट में निवास है। आज सुबह वह नाश्ता कर के घर से बाहर निकले थे। तभी सुबह 11 बजे 7 से 8 की संख्या में अज्ञात डकैत उनके घर बाइक में सवार हो कर पहुँचे। सभी ने अपना चेहरा मास्क व हेलमेट से ढक रखा था। उन लोगो ने बंदूक की नोक पर सभी घर वालो को रख लिया। सभी के हाथ रस्सी से बाध दिए गए।
डकैतों ने डरा धमका कर ढाई लाख नगदी व 5 लाख के करीबन सोना ले गए है। डकैती के बाद सभी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आईजी रतन लाल डांगी व एसएसपी पारुल माथुर पुलिस व साईबर की टीम को लेकर मौके पर पहुँचे। जिले भर में नाकेबंदी कर डकैतो की तलाश की जा रही हैं
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.08.01रेलवे यात्रियों को लगेज बुक करने हेतु हवाई यात्रा जैसी सुविधा*
छत्तीसगढ़2026.08.01कुलगाम आतंकी हमले में मृतक भूपेंद्र भैना के परिजनों से कलेक्टर एसपी ने की मुलाक़ात* *दुःख की घड़ी में संबल देकर ढांढस बंधाया, हरसंभव सहायता देने का दिया भरोसा*
Uncategorized2026.08.01हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप सिम्स के आसपास यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने संयुक्त बैठक आयोजित
छत्तीसगढ़2026.08.01कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि* *कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
