फरसाबहार (वायरलेस न्यूज़) । पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सभी शासकीय अधिकारी जनता के मुलाजिम है, जनता और पत्रकार को विभागीय कार्यों का जानकारी देना उनका पहला कर्तव्य, लेकिन लोक निर्माण विभाग के एसडीओ का कृत्य उनके आचरण के विपरीत है, जो एक जिम्मेदारी शासकीय कर्मचारी को शोभा नहीं देता है। इस मामले की जांच कर कार्यवाही का मांग उठाते हुए सांसद ने कहा है कि उनका समर्थन पत्रकारों के साथ है। ज्ञात हो की लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकार होता है,जो शासन-प्रशासन के कार्यों व गतिविधियों सहित अन्य क्रियाकलापों को सामने लाने का कार्य करता है, इस कार्य में सभी जनप्रतिनिधियों सहित शासकीय अमला को भी कदम से कदम मिला साथ दिया जाना है। लेकिन लोक निर्माण विभाग के एसडीओ द्वारा जो कृत्य किया गया उससे यह प्रतीत होता है की एसडीओ गैर जिम्मेदार कर्मचारी हैं। कांग्रेस के शासन काल में अधिकारी बेलगाम हो गये है और तानाशाह रवैया अपनाते हुए इस प्रकार के कृत्य कर गुजर रहे हैं। कांग्रेस के शासन काल में लगातार पत्रकारों के खिलाफ घटनाएं घटित हो रही हैं और उन पर झूठे मामले भी दर्ज किये जा रहे हैं। जिसका जवाब आगामी चुनाव में जनता व पत्रकार अवश्य देंगे।भाजपा की सरकार बनते ही ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कठोरात्मक कार्यवाही किया जायेगा साथ ही तानाशाह रुख एख़्तियार करने वाले अधिकारियों को सबक भी सिखाया जायेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

