देश के आगामी बजट को लेकर वित्त मंत्री ने ली बडी बैठक ,देश भर के प्रतिनिधि हुए शामिल
वित्त मंत्री ने आगामी बजट को लेकर ली बड़ी बैठक घंटो लोगो को सुना ,खुद नोट किये सुझाव
देश के आगामी केंद्रीय बजट को लेकर वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन के नेतृत्व एक बड़ी वर्चुअल बैठक की जिसमे देश के हर राज्य के भाजपा के प्रतिनिधियों को जोड़ा गया।वित्त मंत्री 4 घण्टे चली बैठक में खुद सुझावों को नोट किया।
छतीसगढ़ से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,विधायक सौरभ सिंह व सीए अमित चिमनानी जुड़े।
सौरभ सिंह व सीए अमित चिमनानी ने संयुक्त बयान में बताया कि आगामी बजट मे छतीसगढ़ राज्य के लोगो के लिए भी प्रावधान हो इसके लिए मा.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन जी से विस्तार में चर्चा हुई जिसमे रूप से
रायपुर को इंटरनेशनल कंनेक्टिविटी देने, बिलासपुर एयरपोर्ट की मांग,रायपुर में एयर कार्गो हब,राज्य में आर्मी बेस,रेल लाइन का विस्तार,समय सीमा में नए ओवर ब्रिज का निर्माण,दुरुस्त इलाको में पोस्ट ऑफिस व एटीएम सेंटर्स, दुरुस्त इलाको में बैंकिंग सुविधाओ का विस्तार,राज्य के लिए मेडिकल कॉलेज,भारत माला एक्सप्रेस हाइवे का विस्तार ,श्रमिको के लिए नया ईएसआईसी अस्पताल ,फसल बीमा योजना में कीटो से हुए नुकसान को जोड़ना,केंद्रीय जनजाति विश्व विद्यालय का कैंपस व अन्य कई सुझाव दिए गए।
भाजपा नेताओं ने अपने सुझाव में कई टैक्स प्रपोजल रखने के साथ राज्यो के लिए ऋण लेने के बाद उस राशि के उपयोग हेतु नियम जोड़ने की बात कही ताकि राज्य ऋण की राशि का उपयोग केवल करंट एक्सपेंडिचर न होकर कैपिटल एक्सपेंडिचर में भी अनिवार्य रूप से हो ताकि राज्य की आय में बढ़ोतरी के साथ राज्य में निवेश व रोजगार की संभावनाएं बढ़े व राज्यो की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।
प्रदेश के चैम्बर ऑफ कॉमर्स ,प्रोफेशनल्स व बुद्धिजीवियों से लिये गए सुझावों को भी मेल के माध्यम से वित्त मंत्री जी के पास भेजा गया है।
इस महत्पूर्ण बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के अलावा भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजंत पांडा व आर्थिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल शामिल रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

