🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़ संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रयासरत लोक कलाकार लक्ष्मी करियारे और सूरज श्रीवास ने लोगों से छेरछेरा मांगकर की ये अपील, इनके छेरछेरा गीत को यूट्यूब पर मिले हैं लाखों व्यूज

On: January 18, 2022 7:18 AM

(पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़) अन्न दान के महा परब छेरछेरा के पावन दिवस पर छत्तीसगढ़ की अनुपम अद्वितीय अलौकिक अमर लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रयासरत सुश्री लक्ष्मी करियारे ( शिक्षिका लोक गायिका कवयित्री गीतकार ) एवं सूरज श्रीवास ( लोक गायक कवि गीतकार छालिवुड अभिनेता ) अपने लोक परिधान ( छत्तीसगढ़िया सवांगा ) में छेरछेरा अन्न दान माँग कर छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती संस्कृति को बचाने छत्तीसगढ़ के जनमानस से अपील की है।

यूट्यूब में जबरदस्त सुर्खियां बटोरने वाले ये दोनों लोक कलाकार हमेशा अपने लोक गीतों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सजाने सँवारने के कार्य में अनवरत लगे रहते हैं। इनके द्वारा गाया हुआ छेरछेरा गीत यू ट्यूब चैनल पर एक लाख से अधिक वीव्स मिले एवं साथ ही इस गीत का बधाई विडिओ पूरे वाट्स एप पर शेयर हुए।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment