एनडीपीएस एक्ट के अपराध में आरोपी युवक भेजा गया जेल *रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर दिनांक 17/01/2022 को सरिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.के. पटेल के नेतृत्व में सरिया पुलिस द्वारा वार्ड क्रमांक 08 में रहने वाले *विकास मेहर पिता स्व. वृन्दावन मेहर उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 08 राजीव नगर सरिया* के घर पर दबिश दिया गया । उप निरीक्षक के.के. पटेल को उनके मुखबिर से सूचना मिली थी कि विकास मेहर घर पर अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरफ की नशेडियों को नशे के लिये दुगने दामों में बिक्री करता है । पुलिस को संदेही के घर की तलाशी में खाट के नीचे छिपाकर रखा हुआ एक प्लास्टिक बोरी में 100-100ml वाली *110 नग ESkuf cough Syrup* (11 लीटर कीमती 22,000 रूपये) मिला । संदेही से कप सिरप बेचने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया । आरोपी से प्रतिबंधित कफ सिरप की जप्ती कर आरोपी पर धारा 21 (C) NDPS Act की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल, आरक्षक रामजी सारथी, सियाराम कोसर, मोहन गुप्ता, मोहन पटेल, राज कुमार साव की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

