● आरोपी के कलकत्ता फरार होने की सूचना पर आरोपी को धर दबोचे टीआई मनीष नागर….
● मृतक के पारिवारिक जीवन में दखल अंदाजी करता था आरोपी, परेशान युवक ने उठाया आत्महत्या का कदम….
*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ ) । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर टीआई मनीष नागर के नेतृत्व में आज दिनांक 19.01.2022 को कोतवाली पुलिस द्वारा स्थानीय युवक को आत्महत्या के लिये उकसाने वाले आरोपी को अपराध कायम होने के 12 घंटे भीतर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । टीआई मनीष नागर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने अपने मूल निवास कलकत्ता ट्रेन से भागने की फिराक में है जिस पर आरोपी के घर के बाहर अपने स्टाफ तैनात कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे मृतक को आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । थाना कोतवाली रायगढ़ के *मर्ग क्रं. 07/2022 धारा 174 जाफौ* के मृतक प्रहलाद कांटे पिता छबिलाल कांटे उम्र 35 वर्ष सा. टरडा थाना पुसौर हा.मु. कोतरारोड रायगढ डॉक्टर पी.के. पटेल का किराया का मकान थाना कोतवाली जिला रायगढ़ के मर्ग जांव पर पाया गया कि मृतक की पत्नि घर के पास अजीत कुमार दत्ता (ए.के. दत्ता) के यहां काम करती थी । अजीत कुमार दत्ता इनके पारिवारिक जीवन में अनावश्यक दखल अंदाजी कर रहा था जो प्रहलाद कांटे को नागुजार था । प्रहलाद कांटे अजीत कुमार दत्ता को उसकी पत्नी से बातचीत करने से मना कर दिया उसके बावजूद अजीत दत्ता उसे कॉल किया करता था अजीत दत्ता के कारण प्रहलाद और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा- विवाद होता था और दिनांक 16/01/2022 को प्रहलाद की पत्नी अपने मायके चली गई । प्रहलाद अपने कमरे में अकेला था जो दिनांक 17/01/2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लियाऔर मृतक अपने शरीर में मरने का कारण ए.के. दत्ता है लिखकर फौत हो गया । मर्ग जांच पर अजीत कुमार दत्ता (ए.के. दत्ता) के द्वारा प्रहलाद को आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करना पाये जाने पर दिनांक 18.01.2021 के रात्रि आरोपी *अजीत कुमार दत्ता पिता झंटू दत्ता उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम हेलेन्चा थाना बगदा जिला उत्तर 24 परगना, कलकत्ता (WB) हाल मुकाम मंगलूडिपा डॉ. पी.के. पटेल का किराया मकान थाना कोतवाली* पर *अप.क्र. 109 /2022 धारा 306 IPC* कायम कर विवेचना में लिया गया । आरोपी अजीत कुमार दत्ता को आभास हो गया कि उस पर अपराध कायम होने वाला है जिस पर ट्रेन से कोलकत्ता फरार होने की तैयारी में था, रात्रि मंगलूडिपा से ढिमरापुर होते रेल्वे स्टेशन जाने के लिये निकला था , उसी वक्त कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसकी गिरफ्तारी की कार्रवाही कर अपराध कायम के 12 घंटे के भीतर कोतवाली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई में टीआई मनीष नागर, उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे, प्रधान आरक्षक सुमन चौहान की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

