उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट तक घरेलू बिजली मुफ्त देने के अखिलेश यादव के वादे पर सीएम योगी ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसी का नाम लिए बिना सपा अध्यक्ष पर तंज कसा और उन्हें वायदे आजम भी बताया।

योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा, ”बाप मार डारिस अंधियारे में, बेटवा बना बा पॉवर हाउस…।” सीएम योगी ने ट्वीट के साथ #वायदे_आजम भी लिखा। माना जा रहा है कि इस ट्वीट से सीएम ने अखिलेश के साथ आजम खान और उनके बेटे पर भी निशाना साधा है। मंगलवार को जिस दौरान अखिलेश यादव ने नाम लिखाओ और मुफ्त बिजली पाओ अभियान की घोषणा की, उस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम भी मौजूद थे।”
वहीँ योगी ने अपने कू पर भी सपा को निशाना साधते हुए कहा क़ि दंगाइयों, अपराधियों और आतंकवादियों का हाथ थामने वाले लोग आज ’अन्न’ को हाथ में लेकर अन्नदाता के हितचिंतक होने का स्वांग कर रहे हैं। प्रदेश जानता है कि प्रतिकूल मौसम से अधिक इनके शासनकाल में हुए दंगों ने ही किसानों को हानि पहुंचाई है।
ये तो सिर्फ ’जिन्ना प्रेमी’ हैं…
उत्तर प्रदेश की डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश के फ्री बिजली देने वाली बात पर निशाना साधते हुए
कू पर लिखा क़ि सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव जी झूठ बोलने की आटोमैटिक मशीन बन गए हैं,जिनके शासन में बिजली,खंभे, ट्रांसफॉर्मर सब ग़ायब था वह फ़्री बिजली देने का सफ़ेद झूठ बोल रहे हैं,जनता सपा के झूठे वादों का मज़ाक़ उड़ाते हुए ठहाका लगा रही है !
भाजपाहैतोबिजलीहैविकासहैसुरक्षाहै
Koo Appसपा मुखिया श्री अखिलेश यादव जी झूठ बोलने की आटोमैटिक मशीन बन गए हैं,जिनके शासन में बिजली,खंभे, ट्रांसफॉर्मर सब ग़ायब था वह फ़्री बिजली देने का सफ़ेद झूठ बोल रहे हैं,जनता सपा के झूठे वादों का मज़ाक़ उड़ाते हुए ठहाका लगा रही है ! #भाजपा_है_तो_बिजली_है_विकास_है_सुरक्षा_है View attached media content – Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 19 Jan 2022

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

