🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मैनपुरी एवं बिलासपुर के मध्य दस फेरे के लिए 00412 मैनपुरी –बिलासपुर किसान रेल की सुविधा
मैनपुरी से 23 जनवरी, 2022 से प्रस्थान करेगी

On: January 19, 2022 12:34 PM


बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज़19 जनवरी, 2022)
भारतीय रेलवे द्वारा किसानों को मदद करने तथा देश भर में कृषि उत्पादों की तेज ढुलाई सुनिश्चित करने के उद्देश से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये रेल प्रशासन द्वारा किसान रेल चलाया जा रहा है । रेल द्वारा तेज परिवहन से उपज नष्ट होने से बचेगी साथ ही मजबूत सड़क परिवहन के साधन न होने एवं उपज खराब होने के कारण होने वाली क्षति से भी किसानों को राहत मिलेगी ।
रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशानुसार एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा कृषि और बागवानी उत्पादों को लाने के लिए छिंदवाडा एवं हावड़ा के मध्य तीन फेरे के लिए किसान रेल चलाई जा गई थी । इसी कड़ी में पूर्व में चलाई गई किसान रेल को मिले अच्छे प्रतिसाद को देखते हुए पुनः दिनांक 23 जनवरी, 2022 से मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) से बिलासपुर के लिए 00412 किसान रेल प्रस्थान करेगी । यह किसान रेल मैनपुरी से बिलासपुर के लिए दस फेरे के लिए चलाई जाएगी ।
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) से बिलासपुर तक किसान रेल के प्रारम्भ होने से उत्तर प्रदेश क्षेत्र के किसानो द्वारा इस ट्रेन के माध्यम से फल एवं सब्जियां जल्द खराब होने वाली खाद्द सामग्री की ढुलाई सुगम ,सुचारु, सुरक्षित व कम दामों पर कर सकेंगे । साथ ही इस ट्रेन से किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को ही फायदा होगा तथा सड़क परिवहन की अपेक्षा रेल मार्ग़ कृषि उत्पादों की त्वरित ढुलाई सुनिश्चित में सहायक सिद्ध होगा ।
इस किसान रेल गाड़ी में 20 पार्सल वाहन, 02 एसएलआर सहित 22 कोच के संयोजन के साथ चलाया जा रहा है । यह गाड़ी दिनांक 23 जनवरी, 2022 से प्रत्येक रविवार को मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) से 06.30 बजे प्रस्थान करेगी जो गुड्स मार्शलिंग यार्ड 11.10 पहुंचकर 11.40 बजे रवाना होगी, बांदा जंक्शन 14.35 बजे पहुंचकर 14.45 बजे रवाना, सतना 18.30 बजे पहुंचकर 18.40 बजे रवाना, कटनी -21.25 बजे पहुंचकर 21.35 बजे रवाना, बिलासपुर-05-30 बजे पहुंचेगी ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment