सपा में सेंध लगाने के बावजूद, सोशल मीडिया पर अपने ही नेताओं का शिकार हो रही भाजपा
उत्तर प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच सोशल मीडिया सबसे बड़ा अखाड़ा बना हुआ है। दावों और वादों के अलावा दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रचार-प्रसार से लेकर सच-झूठ के खेल तक, राजनेताओं और कार्यकर्ताओं की सोशल मीडिया पोस्ट भी खूब वायरल हो रही हैं। भाजपा का कैंपेन सांग “वचन दिया है, मां धरती को, वचन दिया है यूपी को…” भगवा ब्रिगेड में खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि, यूपी बीजेपी ने इसे अपने आधिकारिक Koo अकाउंट से शेयर किया है, जिसपर एक यूजर ने बीजेपी के क्रिएटिव पर अपर्णा यादव की तस्वीर के साथ, ‘सुरक्षा जहां-बेटियां वहां’ का तंज कसते हुए, सपा को घेरने की कोशिश भी की है।Koo Appवचन दिया है मां धरती को, वचन दिया है यूपी को… पड़े न काली नजर कोई, ये ठान लिया है हमने वचन दिया है हमने, वचन दिया है हमने… #आएगी_बीजेपी_ही View attached media content – भाजपा उत्तर प्रदेश (@BJP4UP) 19 Jan 2022

दूसरी तरफ, दल-बदल की नीति के तहत प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रखर सिंह के भाजपा में शामिल होने की ख़बरों ने भी खूब सुर्खियां बंटोरी। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात का खंडन करते हुए एक आधिकारिक पत्र शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहा हूँ। यह दावा पूर्णयता निराधार और तथ्यहीन है। सिंह ने साफ़ किया कि वह समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की सरकार ही बनाएंगे।
Koo App <div style=”…
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

