🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चीतल की खाल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग ने पुलिस को सौंपा, आगे की कार्यवाही में जुटी पुलिस

On: January 3, 2021 6:38 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(वायरलेस न्यूज़ 3जनवरी21) चीतल की खाल के साथ दो आरोपी को मरवाही वन मंडल की उड़नदस्ता टीम ने आज पकड़ा है। जिसे गिरफ्तार कर पेंड्रा थाना को सौंपा गया है। आरोपियों को पेंड्रा थाना के अंतर्गत नवापारा बचरवार से गिरफ्तार किया गया है।

उड़नदस्ता प्रभारी डीपीएस तंवर ने बताया कि मुझे फोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी। जिस पर मैंने अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर डीएफओ के निर्देशानुसार मैंने तत्काल टीम गठित कर बचरवार के नवापारा पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

तब जानकारी मिली की छोटे लाल राठौर के खेत में बने पंप हाउस में तलाशी के दौरान 1 चीतल की खाल बरामद हुई। उड़नदस्ता की टीम ने चीतल की खाल को जब्त करते हुए दोनों आरोपी को पेंड्रा थाने में सुपुर्द कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment