🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पत्थलगांव नगरपंचायत अध्यक्ष सुचिता एक्का के विरोध में लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पारित, समर्थन में 12 मत पड़े जबकि विरोध में केवल 3

On: January 24, 2022 10:58 AM

जशपुर (वायरलेस न्यूज़)
अंततः जैसा अनुमान लगाया जा रहा था वैसा ही ही हुआ।।आखिरकार पत्थलगांव नगरपंचायत अध्यक्ष सुचिता एक्का के विरोध में लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया । अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 12 मत पड़े जबकि विरोध में केवल 3 मत ही पड़े ।
विगत दिनों पत्थलगांव के पार्षदों ने मिल कर नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव जिला मुख्यालय में सौपा था 24 जनवरी को वोट की तिथि तय की गई थी आज अनुविभागीय अधिकारी के उपस्थिति में पार्षदों ने अपना मत डाल कर नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष सूचिता एक्का को पद से हटा दिया अध्यक्ष के समर्थन में 3और विरोध में 12 मत गिरे। इस प्रकार पत्थलगांव नगर पंचायत में काबिज भाजपा की सरकार गिर गई और अब आगे कौन काबिज होगा यह भविष्य के गर्भ में है
बताते चले कि अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से पार्षद बहुत ही नाराज चल रहे थे और उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता तो खुल कर अध्यक्ष के ऊपर भृष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि कोई भी नगर में विकास कार्य नही हो रहा है और केवल कमीशन खोरी ही पंचायत में चल रहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment