पाली (वायरलेस न्यूज़) विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
नालसा के प्लान ऑफ़ एक्शन के अनुसार जिला विधिक सेवा

प्राधिकरण कोरबा के निर्देश पर तालुक विधिक सेवा समिति पाली के अध्यक्ष श्वेता मिश्रा मजिस्ट्रेट पाली के आदेश पर दिनांक 24/1/22 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर corona महामारी की गाइड लाइन का पालन करते हुए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की गई। ता. वि.से. स.पाली पाली के आदेशानुसार P.L.V प्रतीक्षा शर्मा एवं वचन मानिकपुरी के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर भारतीय समाज में लड़कियों के सामने आने वाली असमानताओं के बारे में जन जागरूकता फैलाने के बारे में जानकारी दी गई। लड़कियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण के निर्माण के बारे में एवं एक उज्जवल भविष्य के लिए लड़कियों का सशक्तिकरण विषय के साथ जागरूकता अभियान शास. हा.स्कूल पाली एवम् आंगन बाड़ी केंद्र पाली में covid-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दिन को बालिका बचाओ , बाल लिंग अनुपात, बाल विवाह, और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें लगभग 40-45 महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

