बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 24 जनवरी 2022) जिले के घूटकू, लमेर, तथा सेंदरी के आस-पास के क्षेत्रों में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन संबंधी शिकायतें मिल रही थी। प्रशासन ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए राजस्व, परिवहन, पुलिस तथा खनिज विभाग की संयुक्त टीम को जांच के लिये भेजा। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर जाँच किया गया। जाँच के दौरान ग्राम घुटकू, लमेर, सेन्दरी एवं आसपास क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 1 नग हाईवा एवं 11 नग ट्रैक्टर को पाया गया है।

मौके पर उक्त उत्खनन से संबंधित व्यक्तियों ने कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया। इस कारण अवैध उत्खनन में संलग्न वाहनों को जप्तकर थाना प्रभारी कोनी एवं खनिज जांच चौकी कोनी की सुपुर्दगी में रखा गया है। संयुक्त टीम द्वारा जांच में ग्राम सेन्दरी स्थित अरपा नदी में कछार निवासी राहुल साहू द्वारा उत्खनन में संलग्न वाहन चालकों से अवैध वसूली करते हुये भी पाया गया तथा मौके पर कच्चा पर्ची भी जप्त किया गया। जांच के दौरान राहुल साहू का बयान दर्ज किया गया। उसने बताया कि यह कार्य रणविजय सिंह के कहने पर कर रहा है। गौरतलब है कि खनिज अमले द्वारा जिले में लगातार खनिजों के उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण की जांच एवं कार्यवाही की जा रही है।
इस महीने में अवैध खनिज परिवहन के लगभग 55 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। दर्ज प्रकरणों में 45 प्रकरणों का निराकरण कर 7 लाख 37 हजार से अधिक की समझौता राशि वसूल की गयी है। खनिज रेत के कुल 40 प्रकरण अरपा नदी के ग्राम सेन्दरी, लोखण्डी, मंगला, कोनी, लमेर, घुटकू, दयालबंद, गढ़वट, जोगीपुर, कोटा, रतनपुर एवं आसपास क्षेत्रों में दर्ज किये है। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि जप्त किये गये वाहन के मालिकों के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं परिवहन विभाग के नियमों के तहत् कार्यवाही की जाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

