🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पूर्व मुख्यमंत्री जोगी जी की जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार मेरा रहा है, डायरेक्टर फ़िल्म में जीवन्त अभिनय की भूमिका निभाने का मौका मुझे देगी ?

On: January 24, 2022 3:36 PM

पूर्व मुख्यमंत्री जोगी जी की जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार मेरा रहा है, डायरेक्टर  फ़िल्म में जीवन्त अभिनय की भूमिका निभाने का मौका मुझे देगी ? संत कुमार नेताम


बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व.अजीत जोगी के जीवन पर बन रही बायोपिक फ़िल्म “द अजीत जोगी” का फिल्म निर्माण चल रहा है क्या डायरेक्टर उस फिल्म का एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जीवन्त अभिनय करने को तैयार हूं । स्व.जोगी की बनने वाली बायोपिक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मेरा भी है। उक्ताशय के विचार सन्त कुमार नेताम के है। जिन्होंने एक विशेष भेंट में वायरलेस न्यूज़ संपादक अमित मिश्रा से कहा।
श्री नेताम ने कहा कि स्व.जोगी जी का एक महत्वपूर्ण टर्निग पाइंट का हिस्सा मेरा भी रहा है। जिसमें आदिवासी होने पर मैंने एक प्रश्न चिन्ह खड़ा किया था।जिसे पूरे लोग जानते है। उनके इस जीवन संघर्ष का जीवंत अभिनय फ़िल्म में करने को मैं तैयार हूं डायरेक्टर को मेरे इस प्रस्ताव पर विचार करनी चाहिए।
उल्लेखनीय हैं कि स्व.जोगी जी के बचपन का किरदार मशहूर रैप गायक “सहदेव दिरदो” निभा रहे हैं,

और फ़िल्म में गाना मशहूर बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण का है फ़िल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार की जा रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment