🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा जा रही राजश्री गुटका से भरी ट्रक की जयरामनगर के पास हुई लूट

On: January 24, 2022 11:53 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) । राजश्री गुटखा लेकर जा रही ट्रक से लूट हुई है। लूटेरों ने ट्रक से आधा गुटखा लूटा और आधा को ट्रक में ही छोड़कर भाग गए। ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने खाली ट्रक को जब्त कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी क्षेत्र में स्थित राजश्री फैक्ट्री से एक ट्रक भरकर कोरबा के लिए रवाना किया गया था। ड्राइवर जैसे ही ट्रक को लेकर तोरवा थाना के अंतर्गत पहुंचा तो अज्ञात नंबर की गाड़ी ने ट्रक को पीछे से ओवरटेक करते हुए रोक लिया। इसके बाद उसमें सवार तीन चार आरोपियों ने उतर कर पहले ट्रक ड्राइवर को अपनी गाड़ी में बैठाया और फिर राजश्री गुटखे से भरी ट्रक दूसरी जगह ले गए जहां ड्राइवर को उतारकर गुटखे को ट्रक से अपनी गाड़ी में अनलोड कर दिया। जिसके बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद तोरवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से ड्राइवर और आधा गुटखे से भरी ट्रक को बरामद कर लिया है। ड्राइवर से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि उसके द्वारा गुटखे से भरे ट्रक को कोरबा ले जा रहा था इसी बीच आरोपी पीछे से आकर उसकी गाड़ी को रोका और लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने बाद में जयरामनगर के पास बोरसी गांव में छोड़कर फरार हो गए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment