बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) आदिवासी बेटी दुर्गा नेताम की मौत के मामले में न्यायिक जांच को लेकर आज सकरी थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया गया धरना प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता रोहित मिश्रा ने बताया की दिनांक 17/01/2022 को दुर्गा नेताम पिता राधेश्याम नेताम निवासी उसलापुर जोकी में गार्ड का काम करता है जिसकी बेटी एक दिन पहले शाम 5:00 बजे से गायब थी जो कि दूसरे दिन सुबह 5:00 बजे घर के सामने मरी हुई अवस्था में मिली उसका शरीर अर्ध नग्न था तथा नीचे पूरा कपड़ा पेशाब से सना हुआ था शर्ट और मुंह में खून लगा हुआ था नाक और मुंह में दबाव का निशान था नीचे पैर के सामने रगड़ा हुआ कुचला हुआ शरीर अकड़ा हुआ स्थिति में था देखने से लग रहा था कि किसी ने उसे अन्य जगह मारकर घर के सामने फेंका है जिसमें की दुर्गा नेताम के परिवार वालों के द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है जिसमें की पुलिस जांच पर परिवार के द्वारा संदेह प्रकट किया जा रहा है जिसकी हम पुलिस प्रशासन द्वारा किसी अन्य एजेंसी से न्यायिक जांच की मांग करते हैं क्योंकि मामला आदिवासी समाज से जुड़ा हुआ है इसलिए थाना घेराव में सर्व आदिवासी समाज के साथ प्रमुख रूप से भाजपा नेता रोहित मिश्रा,समाजसेवी समीर शुक्ला,राजीव शर्मा,पूनम शुक्ला,राजेश नेताम, कपिल मरकाम, भोला मंडावी, भगत सिंह,रामखेलावन नेताम, आकाश नेताम,उत्तम दास मानिकपुरी,राजेश कुमार, विकेश यादव,संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग एवं ग्रामीण सम्मिलित हुए
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

