बिलासपुर (वायरलेस न्यूज :- 25 जनवरी 2022) दानापुर मंडल के राजेंद्रनगर-आरा स्टेशनों में हुए स्टूडेंट आंदोलन के कारण 24 जनवरी 2022 को राजेंद्रनगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग एक्सप्रेस को रद्द किया गया था । इसके फलस्वरूप रैक अनुपलब्धता के कारण दिनांक 26 जनवरी 2022 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
बिलासपुर-टीटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन सम्बलपुर तक किया जाएगा
कोविड़ की रोकथाम के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रतिबंध के फलस्वरूप गाड़ी संख्या 08264/08263 बिलासपुर-टीटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन बिलासपुर-सम्बलपुर-बिलासपुर के मध्य किया जाएगा। विवरण इसप्रकार है –
⏩ दिनांक 27 जनवरी 2022 से 10 फरवरी 2022 तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-टीटलागढ़ सम्बलपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा सम्बलपुर-टीटलागढ़ के मध्य रद्द रहेगी |
⏩ दिनांक 28 जनवरी 2022 से 11 फरवरी 2022 तक टीटलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 08263 टीटलागढ़-बिलासपुर सम्बलपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा टीटलागढ़-सम्बलपुर के मध्य रद्द रहेगी |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

