कोरबा (पुष्पेंद्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़) अवैध रूप से रेत परिवहन किए जाने के मामले में प्रशासन द्वारा पकड़े गए एक ट्रैक्टर को लेकर रेत कारोबारी ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पहले तो उसने थाने के अंदर तहसीलदार को आत्मदाह कर लेने की चेतावनी दी और कुछ देर बाद कहीं से जरीकेन में मिट्टी तेल ले आया और खुद पर उड़ेल कर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उससे मिट्टी तेल का जरीकेन छुड़ाया।
रेत की अवैध तस्करी की शिकायत मिलने पर कोरबा के तहसीलदार पंचराम सलामे अपने टीम के साथ मंगलवार को शाम करीब चार बजे राताखार की ओर जांच करने निकले थे। इस दौरान कुसमुंडा निवासी मो कादिर की रेत से लोड एक ट्रैक्टर को तहसीलदार की टीम जब्त करने की कार्रवाई करते हुए कोतवाली लेकर पहुंच गई। इसकी जानकारी मिलने पर कादिर कोतवाली पहुंचा और जांजगीर- चांपा जिला के केराकछार रेतघाट की रायल्टी पर्ची दिखाते हुए वैधानिक रूप से रेत का परिवहन किए जाने का दावा किया।
उसका आरोप था कि तहसीलदार ने एक दिन पहले उसे मोबाइल में संपर्क कर कहा था कि तुम अवैध रूप से रेत की तस्करी कर रहे हो। तुम्हारा कारोबार मैं बंद करा दूंगा। कादिर का यह भी कहना है कि वह वैधानिक ढंग से कारोबार कर रहा है, इसके बाद भी उसे तहसीलदार परेशान कर रहे हैं। सीएसपी कोरबा योगेश साहू व कोतवाली टीआई रामेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में ही थाने के अंदर कादिर ने आत्मदाह करने की चेतावनी देते हुए कहने लगा कि वह अब मरेगा और इसके लिए तहसीलदार जिम्मेदार होंगे। यह कहते हुए बाहर निकल गया और अपने साथ जरीकेन में मिट्टी तेल ले आया।
कोतवाली परिसर के अंदर ही अपने उपर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश करने लगा। इससे वहां मौजूद पुलिस अधिकारी व कर्मियों में हड़कंप मच गया। उपनिरीक्षक लल्लन पटेल जरीकेन छीनने का प्रयास किए, पर कादिर ने जरीकेन नहीं छोड़ा। यह देख दो- तीन अन्य पुलिस कर्मी भी उसकी ओर लपके और उसे समझाईश देने लगे। काफी देर चली धक्कामुक्की के बाद किसी तरह कादिर से जरीकेन छीनन में पुलिस कर्मी सफल रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

