हर्षोल्लास के साथ कुनकुरी में मना 73 वां गणतंत्र दिवस

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनता के नाम संदेश का संसदीय सचिव यु.ड़ी. मिंज ने किया वाचन
*शांति और खुशहाली के प्रतीक श्वेत कपोत आसमान में छोडे गए *

जशपुर:-आज 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने हाइस्कूल मैदान कुनकुरी में ध्वजारोहण किया. गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर तिरंगा फहराने के बाद उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया।समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने जनता के नाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे को आसमान में छोड़ा।इस अवसर पर एसडीएम रवि राही, एसडीओपी मनीष कुंवर,जनपद अध्यक्ष कुनकुरी अंजना मिंज, ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास, अद्याशंकर त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर पंचायत श्रीमती अंजेम और उपाध्यक्ष जगदीश आपट, पार्षदगण,गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि गण समेत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
सुबह से ही नगर में विभिन्न चौक चौराहा में ग़रिमामय रूप से ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए.26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व के अवसर छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी.मिंज अपने विधानसभा मुख्यालय कुनकुरी में विधि विधान के साथ झंडोतोलन हुआ इसके अलावा विधायक यू.डी. मिंज आज जैन मंदिर चौक,कांग्रेस कार्यलय कुनकुरी तपकरा रोड,विधायक कार्यालय, जनपद एवं नगर पंचायत कार्यालय कुनकुरी, जयस्तम्भ चौक में शामिल हुए .
विधायक कार्यालय में किये बालिकाओं का सम्मान
आज विधायक कार्यालय में ध्वजरोहण में आज छोटे बच्चे एवं बालिकाओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें प्रसाद स्वरूप मिठाई एवं स्वल्पाहार कराया गया ज्ञात हो राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में बालिकाओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने कार्यालय में बुलाया और उनको सम्मान और आशीर्वाद दिया.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

