करगीरोड कोटा (वायरलेस न्यूज़) सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगीरोड कोटा में 73 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व को मनाने के लिए डॉ. सुषमा सिंह जी (संस्थापक एवं अध्यक्ष निदान संस्था बिलासपुर) के मुख्यातिथ्य ,समिति के अध्यक्ष श्री वेंकट लाल अग्रवाल जी की अध्यक्षता, श्री वासुदेव रेड्डी जी (विद्यालय संचालन समिति के कोषाध्यक्ष), देवेंद्र सिंह ठाकुर जी (शिक्षक शासकीय डीकेपी विद्यालय कोटा), श्री मोहन गुप्ता जी (सेवानिवृत्त शिक्षक), श्री सतीश तिवारी जी सेवानिवृत्त रेंजर के विशिष्ट अतिथि में राष्ट्रीय ध्वज का पूजन कर ध्वजारोहण किया गया, इस अवसर पर मां सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ओम, भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर सुषमा सिंह ने गणतंत्र दिवस पूरे भारतवर्ष में किस लिए मनाया जाता है एवं भारतवर्ष का नाम भारतवर्ष क्यों पड़ा आदि विभिन्न विषयों पर सारगर्भित उद्बोधन देते हुए सभी छात्र- छात्राओं को राष्ट्र के लिए एक सक्षम नागरिक बनने का संकल्प कराया उन्होंने कहा कि भारतवर्ष को पुनः विश्व गुरु के स्थान पर स्थापित करना है इसके लिए हमेंअपने देश से भुखमरी, गरीबी बेरोजगारी एवं अन्य कुरीतियों को दूर करना है साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर के संस्कार, पढ़ाई- लिखाई एवं देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत होने की शिक्षा देने का भूरी भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री वेंकट लाल अग्रवाल जी ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर कहां कि छात्र-छात्राएं भविष्य के एक ईमानदार, देशभक्त, सक्षम और श्रेष्ठ नागरिक है जो सरस्वती शिशु मंदिर के के संस्कारों के अनुसार आप जहां भी हो रहेंगे देश हित में पूर्ण ईमानदारी और तन मन धन से काम करते रहेंगे
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि देवेंद्र सिंह ठाकुर जी ने कहा कि अपने भारत के आन, बान और शान को बनाए रखने के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए।
श्री मोहन गुप्ता जी ने हमारे संविधान की महत्ता को और अधिक से अधिक लोगों तक प्रत्यक्ष पहुंचाने के लिए शासन से अनुरोध करते हुए कहा कि हमारे संविधान का एक-एक प्रति सार्वजनिक स्थानों या संस्थाओं में रखा जाना चाहिए ताकि लोग देख सके कि हमारा संविधान किस प्रकार का है
इस अवसर पर निदान संस्था बिलासपुर की ओर से स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वच्छ स्वास्थ्य के लिए महिला शिक्षकों एवं छात्राओं को सेनेटरी पेड दिया गया ,साथ ही साथ छात्र- छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता को समझाते हुए राष्ट्रध्वज प्रदान किया गया एवं सभी अतिथियों को साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य श्री बाबूलाल साहू ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्रेश यादव, आचार्यों में श्री राजकुमार साहू, श्री लक्ष्मी नारायण पांडे, श्री संतोष गंधर्व, कुमारी रुकमणी गंधर्व, श्रीमती आशा गुप्ता, कुमारी मनोरमा गुप्ता, श्री सुखसिंह कैवर्त, श्रीमती रजनी साहू, श्रीमती शोभा चौहान, श्रीमती प्यारी मानिकपुरी, श्री संतोष यादव उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

