धनवंतरी मेडिकल स्टोर में मिलेगी सस्ती दवाई :-युड़ी मिंज
जशपुर (वायरलेस न्यूज़) :-प्रदेश के सभी स्थानों में धनवंतरी मेडिकल स्टोर खोलने के क्रम में आज कुनकुरी में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव युड़ी मिंज ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में
धनवंतरी मेडिकल स्टोर का शुभारम्भ किया. ज्ञात हो कि 20 अक्टूबर को 169 कस्बों में शुभारम्भ हुआ आज कुनकुरी में हुआ है.
इस अवसर पर संसदीय सचिव युड़ी मिंज ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोंच का परिणाम है धनवंतरी मेडिकल स्टोर जहाँ प्रदेश की जनता को कम कीमत में सस्ती दवाई मिल रही है.धनवंतरी मेडिकल स्टोर में इन मेडिकल स्टोर्स में जेनेरिक दवाइयां 50 से 71 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध होगी.उन्होंने कहा कि महंगी होती स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब से गरीब लोगों की पहुंच में लाने का की कोशिश सरकार कर रही है.
उन्होंने कहा कि इन मेडिकल स्टोरों में एमआरपी से 50 से 71 प्रतिशत सस्ती गुणवत्तापूर्ण दवाईयां दी जाएगी. यूनिवर्सल हेल्थ कव्हरेज के लक्ष्य के साथ दुर्गम स्थानों में भी दवा पहुंचाई जा रही है.उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य को गरीब व्यक्ति की पहुंच में लाने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही है.
इस अवसर पर नगरपंचायत सीएमओ पुष्पा , बीएमओ डॉ श्रीमती के.कुजूर, जनपद अध्यक्षा अंजना मिंज, नपं अध्यक्ष अजेम टोप्पो,उपाध्यक्ष जगदीश आपट, पार्षद अमन शर्मा,राजेन्द्र गुप्ता समेत गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि
, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

