पॉवर कंपनी में मना गणतंत्र दिवस
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 27 जनवरी 2022- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र मुख्यालय तिफरा में मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा अपने उद्बोधन में विद्युत कंपनी एवं बिलासपुर क्षेत्र के विद्युत विकास की प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर रीजन के 6 कर्मियों को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करने के लिए सर्वश्री अमर सिंह साहू परि.श्रेणी एक (ला.), भरत सिंह मरावी परि.श्रेणी एक (ला.), रविराम कुर्रे परि.श्रेणी एक (ला.), राजू उदय भानू कार्या.सहा.श्रेणी एक, संजीव कुमार राठौर परीक्षण सहा.श्रेणी एक, राजेश कुमार राठौर परि.श्रेणी एक (ला.) को पदक, प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक राशि से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री संदीप गुप्ता (छ.स्टे.पॉ ट्रांसमिशन कंपनी), अति. मुख्य अभियंता श्री पी.के.कश्यप, श्री एम.के.महोबे, श्रीमती कल्पना घाटे, अधीक्षण अभियंता श्री एस.के.दुबे, श्री सी.एम.बाजपेयी, श्री आर.के. अग्रवाल एवं कंपनी के सभी अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
समाचार क्र. 16/2022
प्रकाशन अधिकारी
कार्या.कार्यपालक निदेशक(बिक्षे)
छ.स्टे.पा.डि.कं.लि.बिलासपुर
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

