रांची के मोरहाबादी में दिनदहाड़े गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल, गैंगवार की आशंका

रांची (सुनीता गुप्ता ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़) रांची के मोरहाबादी मैदान के पास अपराधियों ने गोलीबारी की. इस गोलीबारी में कालू लामा नामक एक अपराधी की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये. गोलीबारी की यह घटना गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है. कई मामलों का आरोपी कालू लामा एक माह पहले जेल से बाहर निकला है.
झारखंड की राजधानी रांची के हाई सिक्यूरिटी जोन मोरहाबादी मैदान के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े

गोलीबारी की. इस गोलबारी में तीन लोगों को गोली लगी. जिसमें कालू लामा नामक एक अपराधी की मौत हो गयी, जबकि भाई राजू लामा और एक अन्य सहयोगी शुभम विश्वकर्मा को गोली लगी है. दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया. गोलीबारी की घटना गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, लालपुर थाना अंतर्गत मोरहाबादी मैदान के पास स्कूटी सवार चार अपराधियों ने कालू लामा को निशाना बनाकर गोलीबारी की. कार से जा रहे कालू लामा और उसके सहयोगियों को अपराधियों ने गोली मारी. जिसमें कालू लामा की मौत हो गयी, जबकि उसका भाई राजू लामा और एक अन्य सहयोगी शुभम विश्वकर्मा घायल हो गया. घायलों में राजू लामा की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है, जबकि शुभम विश्वकर्मा की स्थिति खतरे में बतायी जा रही है. बताया गया कि अपराधियों ने 6 राउंड गोली चलायी.
घटना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने घायल युवकों को रिम्स भिजवाया. इस दौरान कालू लामा ने दम तोड़ दिया. कालू लामा रंगदारी और लूटपाट समेत कई मामलों का आरोपी है और एक माह पहले ही जेल से बाहर निकला है. घटना डीसी आवास से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई. जहां कार से आ रहे कालू लामा को बाइक सवार 4 अपराधियों ने सामने से गोली मारी गोलीबारी से कार का संतुलन भी बिगड़ गया था. इससे एक स्कूटी को ठोकर मार दी. इस घटना में आईबी राणा और उसकी पत्नी मंजू राणा घायल हो गयी. इधर, गोलीबारी की घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गयी. तत्काल पुलिस को इस घटना की सूचना दी गयी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गयी.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

