🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

उत्तर प्रदेश में जाकर 50 लाख का मुआवजा देने वाले भूपेश बघेल जी आदिवासी बेटी दुर्गा के परिजनों को मुआवजे की हम मांग करते हैं-रोहित मिश्रा

On: January 29, 2022 5:23 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) आदिवासी बेटी गीता नेताम(बदला हूवा नाम ) हत्याकांड मे आज मजिस्ट्रीयल जांच ,दुबारा शव परिक्षण और 25 लाख रू मुआवजा की मांग के लिए परिवारजन, समाजसेवीयों , राजनितिज्ञों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर कलेक्टर आफिस का 3 घंटा बैठकर कीया घेराव और रखी मांग


उत्तर प्रदेश में जाकर 5000000 का मुआवजा देने वाले भूपेश बघेल जी आदिवासी बेटी दुर्गा के परिजनों को मुआवजे की हम मांग करते हैं-रोहित मिश्रा


आज चंद मिनटो मे झुठे आरोप लगाकर झुठा मामले पर यकीनन लोग गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाता है पर एक आदिवासी बेटी को शराब सेवन करते तीन अन्य लोग रात मे क्या करते है की सुबह उसे उसके घर के बाहर फेककर चले जाते है ।
शरीर का मुह पैर पेट पर चोट दबाने का निशान होता है मुह से और पहने शर्ट पर खुन लगा और पहने सभी कपड़े अंदर के कपड़े तक गायब मिलता है अर्धनग्न पेशाब से पुरी तरह नहाई लड़की की लाश घर के बाहर फेक दी जाती है ?
पुलिस है कि सामान्य मौत जताकर शराब का सेवन और सर पर चोट से मौत मानकर मर्ग कायम कर रफा दफा करने की फिराक मे रहती है हत्या के आरोपी कही पैसै तो कही पुलिस थाने को खरीदने की बात कोई क्या कर लेगा कहकर करते है ?
और आज कभी एस पी तो कभी आई जी तो कभी सकरी थाना मे 3 घटा धरना देने पर भी आरोपी बाहर घुमता दिखाई देता है पुलिस जांच अधिकारी को बदलकर उसका स्थानानतरण शहर के ही दुसरे थाने मे करके फिर वही परिवार के द्वारा कही गयी ब्लात्कार और हत्या की बात को दबाने मे लग जाती है ?
फिर वही कहानी करते आज आदिवासी बेटी के परिवार , मोहल्ला , समीर कुमार शुक्ला अपने समुह के साथ पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर फौरन नये सिरे से शव निकालकर हत्या और बलात्कार की डी एन ए जांच ,बिसरा लेकर सभी पहलुओ की जांच की मांग कीये साथ ही हर थानो मे एक दलालो के समुह पर आवश्यक कार्यवाही की बात कही जहां धाराओ का कम ज्यादा का खेल चलता रहता है और यह वही कड़ी है जहां दलाल और थाने की सेटींग से मामला को दबाया जा रहा है ,आखिर कैसै यह बलात्कार कर हत्या किया गया इसपर अपनी सभी जानकारी रखकर सही जांच की मांग किये हमारे बिलासपुर मे सभी बहन बेटियो के लिए शर्मनाक है इसमें मजिस्ट्रीयल जांच की मांग करते हैं सही कानुन अधिकार सही जांच नही करने पर हनन की रोक की मांग करते हैं ,रोहित मिश्रा भाजपा युवा नेता ने इसपर कड़े शब्दो मे पुलिस प्रशासन की कार्यविधी का विरोध किया और आय दिन हो रहे महिला अत्याचार पर प्रशासन को कड़े शब्दो मे चेताया की अब यह हम लोगो की सहन सीमा से बाहर जा रहा है आगे इसपर न्यायालय का शरण लेकर अपराधीयो को जेल भेजने की लड़ाई जारी रखेगे कहा । रिपब्लिकन पार्टी से उषा आप्ले , भाजपा से पूनम शुक्ला,बजरंग सेना से राजीव शर्मा ,समाजसेवी संतराम जेठमलानी, विवेक डे ,माधव शर्मा ,पिता कैलाश नेताम,राजेश नेताम ,राजेश टंडन और मोहल्ले के सभी 100-150 महिला लोग एकत्रित होकर जिला कलेक्टर के द्वारा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को शिकायत मजिस्ट्रीयल जांच शव को फिर से निकालकर बलात्कार हत्या की सही डी एन ए जांच और मुआवजा की मांग करते है ।
आगे कार्यवाही नही होने पर मजिस्ट्रीयल जांच की मांग करते हुवै महामहिम राज्यपाल और न्यायालय की लड़ाई रोड तक ले जाने की बात सभी मोहल्ले वालों ने किया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment