*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । अवैध शराब पर कार्रवाई के क्रम में आज दिनांक 15/01/2022 के दोपहर थाना प्रभारी बरमकेला को उनके सक्रिय मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम गिरहूलपाली में वैद तलाब के पास कुछ लोग अवैध शराब भट्टी पर महुआ शराब बना रहे हैं । सूचना पर थाना प्रभारी डीके मारकंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस की आने की सूचना पर शराब बनाने वाले मौके से भाग गये थे । पुलिस टीम द्वारा शराब बनाने के लिये रखे गये 30 बोरी महुआ पास का नष्टीकरण किया गया । इसी दौरान मुखबिर सूचना पर *गिरहूलपाली के आम रोड में* दो युवकों को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा गया है । आरोपी युवक विशेश्वर कुमार टंडन पिता कार्तिक राम टंडन उम्र 21 वर्ष एवं विष्णु मिरी पिता दूजे राम मिरी उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी गिरहूलपाली से *39 लीटर महुआ शराब कीमती ₹7800* की जप्ती की गई है । आरोपियों पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) आपकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक डी.के मारकंडे, प्रधान आरक्षक शम्भू पांडे, आरक्षक तरुण महिलाने, दिनेश सिदार, मिनकेतन पटेल एवं नंदकुमार चौहान की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी

