ओ पी जिंदल मार्ग के कायाकल्प हेतु कलेक्टर से मिले महामंत्री शाखा यादव
रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने रायगढ़ के सत्तीगुड़ी चौक से होते हुए ढिमरापुर चौक तक सड़क निर्माण व विद्युत पोल लगाने के कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन देते हुए आग्रह किया जिस पर जिला कलेक्टर भीम सिंह ने कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया है।
रायगढ़ के सत्तीगुड़ी चौक से होते हुए ढिमरापुर चौक तक सड़क वर्तमान में गड्ढे व जर्जर हो चुके है आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही विद्युत पोल व लाइट की ब्यवस्था भी चरमरा चुकी है दुर्घटनाओं में दिन ब दिन वृद्धि हो रही है
चूंकि रायगढ़ के सत्तीगुड़ी चौक से होते हुए ढिमरापुर चौक तक के मार्ग का नामकरण स्व ओमप्रकाश जिंदल मार्ग रखा गया है जिसके रखरखाव और आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु विगत दिनों महापौर जानकी काटजू ने निर्देश पर निगम आयुक्त द्वारा जिंदल स्टील एंड पा लिमिटेड को पत्र के माध्यम से उक्त मार्ग के जीर्णोद्धार और रखरखाव तथा आवश्यकतानुसार कार्य करने आदेशित भी किया गया है।
उसी परिपेक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने जिले के कलेक्टर भीमसिंह से मुलाकात कर उक्त मार्ग के निर्माण कार्य एवं विद्युत पोल लगाकर मार्ग को जल्द से जल्द व्यवस्थित कराने मांग की है कलेक्टर ने जल्द कार्यवाही करने आश्वासन दिया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

