● महिला के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई…
*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.02.2022 को महिला को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले *आरोपी दिलीप सिदार पिता स्व. चैन सिदार उम्र 30 वर्ष निवासी खैरपुर थाना कोतरारोड़* को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है । पीड़िता के आवेदन पर *दिनांक 17.01.2022 को* थाना कोतरारोड़ में आरोपी दिलीप सिदार पर *अप.क्र. 08/2022 धारा 376 IPC* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थानाक्षेत्र अन्तर्गत निवासरत महिला आरोपी के विरूद्ध आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि करीब एक वर्ष पहले जहां वह काम करती थी, वहां दिलीप सिदार ड्रायवरी का कार्य करता था । दोनों एक दूसरे से बीच बातचीत करते थे । एक दिन दिलीप शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा बोला और कहीं घुमने जायेंगे कहकर खैरपुर के जंगल ले गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया । उसके कुछ दिन बाद अपने साथ रायगढ़ में किराये के मकान में पत्नी की तरह रखा था । तब महिला को जानकारी हुआ कि दिलीप सिदार शादीशुदा है, तो दिलीप को बोली कि तुम्हारे बीबी-बच्चे हैं तुम शादी नहीं करोगे । इस बात पर दिलीप बोला कि मैं शादी नहीं कर सकता तुम्हें जो करना है कर लो । दिलीप सिदार शादीशुदा होते हुए शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने संबंध आवेदन पर आरोपी पर दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा द्वारा आरोपी के सकुनत एवं मिलने के ठिकानों पर लगातार दबिश दिया जा रहा था पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए आरोपी दिलीप सिदार द्वारा न्यायालय में समर्पण करना उचित समझा और न्यायालय पहुंचा । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा न्यायालय परिसर से आरोपी को अभिरक्षा में लेकर उसका मुलाहिजा कराकर आरोपी की गिरफ्तारी पश्चात रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

