बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी नगर विधायक शैलेश पांडे ने
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए चौथे बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने कहा। कि सरकार ने 5 साल में 60 लाख नई नौकरियां देने की बात कही है, उन्हें बहुत ही स्पष्ट रूप से प्रमाणित करना चाहिए । कि बेरोजगारों को नौकरियां कब और किस तरह दी जाएंगी। यह तो नौजवानों के साथ बेरोजगारों के साथ छलावा है। इसी तरह उन्होंने 1 साल में 80 लाख आवास बनाने की भी घोषणा की है, जो बिल्कुल ही निराधार और बुनियाद से कोसों दूर है। उन्होंने सुविधा के नाम पर 5G मोबाइल सेवाओं के प्रारंभ होने की बात कही है । निश्चित रूप से यह बड़े उनके चहेते तकनीकी उद्योगपतियों को अरबों खरबों रुपए का लाभ दिलाने के लिए किया गया फैसला है । शैलेश पांडे ने कहा कि सुरक्षा और क्षमता वृद्धि के लिए 2000 किलोमीटर रेल नेटवर्क को स्वदेशी तकनीक कवच के लिए लाए जाने की बात कही है, जबकि सच यह है कि आए दिन होने वाली बड़ी दुर्घटनाओं पर अब तक अंकुश नहीं लगाया जा सका है, और ट्रेन दुर्घटनाएं पिछले कुछ सालों में बढ़ी हैं। जिनकी जांच के बाद भी निर्णय अप्राप्त रहता है । रेलवे की नौकरी में हाल में ही देशभर के युवाओं ने बहुत बड़ा आंदोलन किया था । उन्होंने यह भी कहा कि भारत की विकास दर 9.27 फ़ीसदी रहने का अनुमान है , इस टाइप की आंकड़े बाजी भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार का पुराना तरीका है । गंगा के किनारे 5 किलोमीटर के दायरे में ऑर्गेनिक खेती सहित कई घोषणाएं पूरी तरीके से चुनावी घोषणाएं हैं। जिसे चुनाव में लाभ लेने के लिए किया गया है । जो चुनाव होने के बाद कभी धरातल पर नहीं आ पाएगी। शैलेश पांडे ने कहा कि नौकरी पेशा करने वाले लोगों को यह उम्मीद थी , कि आयकर के स्लैब में बदलाव किया जाएगा, और थोड़ी राहत होगी। लेकिन सरकार अपने व्यापारिक रवैया पर आज भी पड़ी हुई है और उन्हें कोई राहत नहीं दी गई। किसानों को राहत देने के लिए बहुत सारी घोषणाएं की गई है , जबकि सच यह है कि यह सरकार पूर्ण रूप से उद्योगपतियों के हाथ किसानों की फसलों और उनकी मेहनत को बेचना चाहती है। यह बात किसान आंदोलन से पूरी तरह सामने आ चुकी है। किसानों को उठा के जाने के लिए ही अनेक खेती की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

