स्वर-कोकिला लता मंगेशकर का निधन, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई।(वायरलेस न्यूज़) ‘भारत रत्न’ से सम्मानित स्वर-कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लता मंगेशकर के निधन पर कहा कि ‘लता मंगेशकर तीन दिव्य आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है लेकिन उसकी गूंज अमर रहेगी, अनंतकाल तक गूंजती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि मैं अपना दुख शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। दयालु और सबकी परवाह करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। उनके निधन से देश में एक खालीपन पैदा गया है, जिसे भरा नहीं जा सकता।
राजनेताओं ने जताया दुख
लता मंगेशकर के निधन के बाद सोशल मीडिया एप कू पर #riplatamangeshkar और #latadidi ट्रेंड करने लगी। सोशल मीडिया एप कू पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, स्मृति ईरानी, संबित पात्रा, पीयूष गोयल सहित तमाम राजनीतिक हस्तियों ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी
स्वर कोकिला, ’भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

