एसईसीएल रायगढ़ सुचेतना महिला मंडल द्वारा की गई मां सरस्वती की पूजा अर्चना

रायगढ़(श्याम भोजवानी वायरलेस न्यूज़) 07फरवरी। रायगढ़ एसईसीएल परिसर में 5 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना कर सुचेतना महिला मंडल द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें कोरोना गाईड लाईन का पालन किया गया।
सुचेतना महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण सरस्वती पूजन की स्थापना नहीं की थी किंतु इस वर्ष कोरोना महामारी में कमी के कारण इस वर्ष कोरोना प्रोटोकोल का पालन करते हुए अधिक लोगों की भीड़ न हो इसके लिये सादगी पूर्वक मां सरस्वती पूजन किया और प्रसाद वितरण भी किया गया एवं मां से प्रार्थना भी किया कि इस कोरोना महामारी को जल्द से जल्द समाप्त कर सुख शांति की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक एम.के.सिंह, डिप्टी जीएम, अहमद साहब, सुचेतना महिला मंडल की ओर से श्रीमती अहमद, सचिव श्रीमती सुनीता राय, श्रीमती रूपा दत्ता सदस्य एवं सुचेतना महिला मंडल की अन्य सदस्य उपस्थित थी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

