गौरेला पेंड्रा मरवाही, (वायरलेस न्यूज़ 10 फरवरी 2022) अरपा महोत्सव के दौरान जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। इसी क्रम में आज सुबह तीन नदियों अरपा, सोन और त्रिपान के उद्गम स्थल पर स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। शाम को दुर्गा सरोवर में जिला प्रशासन और विभिन्न महिला समूहों की सहभागिता से दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपोत्सव में जागृति महिला समूह, लीनेश क्लब, गायत्री परिवार, दिशा ग्रुप और एस एल आर एम सेंटर महिला समूह की सहभागिता रही। दीपोत्सव कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री पुष्पेंद्र शर्मा, सीएमओ श्री के एल निर्मलकर, तहसीलदार श्री शेषनारायण जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि श्री राकेश चतुर्वेदी, श्री गोलू राठौर, श्री सुभाष गुप्ता, श्री पवन सुलतानिया, श्री आशीष केसरी, श्री प्रशांत श्रीवास सहित बड़ी संख्या मे अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

