सुहिणी सोच संस्था में 2022 के लिए अध्यक्ष विद्या गंगवानी व सचिव करिश्मा कमलानी


महिलाओं की संस्था सुहिणी सोच का चुनाव 2022 के लिए आज शक्ति धाम तेलीबांधा में संपन्न हुआ।
संस्था की संस्थापक मनीषा तारवानी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव के नाम की घोषणा की। बैठक में संस्था के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से विद्या गंगवानी पति विजय गंगवानी को अध्यक्ष व करिश्मा कमलानी पति संतोष कमलानी को सचिव चुना गया। उपस्थित सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव का फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य नए अध्यक्ष एवं सचिव का चुनाव था।
विशेष अतिथि के रुप में संस्था के मेंटर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चेतन तारवानी जी उपस्थित थे।
उलेखनिय है कि विद्या गंगवानी ने अर्थशास्त्र में एमएकिया है, इंदिरा गांधी महाविद्यालय शहडोल में अध्यक्ष थी तथा पूर्व में वह न्यूज़ रीडर एवं कंप्यूटर टीचर थी एवं विराट नारी मंच में सचिव व जेसीआई रायपुर मेट्रो की चेयर पर्सन रह चुकी है। वर्तमान में वह टीशा एजेंसी के प्रोपराइटर है तथा करिश्मा कमलानी सुहिणी सोच की ग्रिटर थी अनेक प्रोग्राम में कार्यक्रम निर्देश रह चुकी है एवं अवार्डस से सम्मानित भी हुई है
बैठक में नीलिमा आहुजा, रेखा पंजवानी, संगीता पुरी, दीक्षा बुधवानी, ज्योति बुधवानी, पूनम बजाज, आरती मयानी, आरती कोडवानी, खुशी सोनी, महिमा लाहौरी, जूही दरयानी पल्लवी चिमनानी, सोनिया गंगवानी, लक्ष्मी बजाज चंचलानी, सरिता आहूजा, ज्योति कमलानी, सोनिया इसरानी, कुसुम नथानी, सुमन पाहुजा, एवं गीता गुरनानी उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन पूर्व सचिव माही बुलानी ने दिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

