महाधिवक्ता कार्यालय में भरती के लिए 27 फरवरी को परीक्षा
बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज़ 10 फरवरी 2022) महाधिवक्ता कार्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर में रिक्त सहायक ग्रंथपाल एवं शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) पदों पर भरती के लिए 27 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा दो पालियों में लिखित परीक्षा एवं कौशल परीक्षा के रूप में आयोजित की जायेगी। बिलासपुर के राजीव गांधी चौक स्थित शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय को इसके लिए परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। कार्यालय के अवर सचिव श्री महादेव आगरकर ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी कार्यालय की वेबसाईट एडव्होकेटजनरल डॉट कॉम में जाकर जरूरी जानकारी एवं प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवश्यक जानकारी की प्रति महाधिवक्ता कार्यालय के सूचना पटल पर भी प्रदर्शित की गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

