🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ में स्थायी वारंट की तामिली के लिये चलाया गया “विशेष अभियान”….

On: February 12, 2022 7:16 PM

● “विशेष अभियान” में एक ही दिन 37 स्थायी वारंट तामिल….

● #कोतरारोड़ पुलिस के हाथ आया 14 साल पुराना वारंटी….

● एनडीपीएस एक्ट में जारी वारंटी को #डोंगरीपाली पुलिस ओड़िशा से लायी

*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । एसपी अभिषेक मीना द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को स्थायी वारंटियों की तामिली के लिये *विशेष अभियान* चलाकर तामिली का निर्देश दिया गया था जिसके पालन में आज दिनांक 12.02.2022 को एक ही दिन जिले के *37 स्थायी वारंट एवं 04 गिरफ्तारी वारंट की तामिली* की गई है । तामिली थाना प्रभारी घरघोड़ा की टीम द्वारा 07 वारंटो की तामिली की गई है । वहीं थाना खरसिया से 05, थाना पुसौर से 04, चौकी खरसिया से 03 एवं थाना कोतवाली, खरसिया, भूपदेवपुर, सारंगढ़, तमनार, कापू से 2-2 व शेष थानों से 1-1 स्थायी वारंटो की तामिली की गई है । फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा मुखबिरों एवं स्टाफ को वारंटियों की पतासाजी के लिये सक्रिय किया गया जिसमें लम्बे समय से फरार वारंटियों के लुकछिप कर रहने की जानकारी मिली । थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा को पिछले 14 साल से फरार वारंटी विजय चौहान के गांव में छिपकर रहने की जानकारी मिली, वारंटी विजय चौहान धारा 354 IPC मामले का आरोपी है, वर्ष 2008 में विजय चौहान के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था । वहीं थाना प्रभारी तमनार उप निरीक्षक जे.पी. बंजारे को 08 साल पुराने वारंटी केशव प्रसाद गुप्ता निवासी अमलीडीहा को मुखबिर द्वारा गांव में देखे जाने की सूचना दिया । वारंटी को तत्काल थाना प्रभारी तमनार हिरासत में लेकर थाना लाया गया । वारंटी पर वर्ष 2014 में JMFC घरघोड़ा द्वारा धारा 447,339 IPC के मामले में स्थायी वारंट जारी किया गया था । अभियान दौरान थाना प्रभारी डोंगरीपाली निरीक्षक जितेन्द्र एसैया को स्थायी वारंटी सुबल खमारी के ओड़िसा के ग्राम दामपाली जिला बरगढ़ में छिपे होने की सूचना मिलने पर ओड़िसा से वारंटी को पकड़ कर सारंगढ़ न्यायालय में पेश किया गया है । खरसिया की टीम द्वारा सूरजपुर जिले से लूट के मामले के फरार वारंटी गंगाधर उर्फ राजू चौहान को गिरफ्तार कर लाया गया । अभियान दौरान कुछ वारंटियों के फौत होने की जानकारी मिलने पर संबंधित का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर न्यायालय पेश किया गया है । एडिशनल एसपी लखन पटले द्वारा अधिक से अधिक वारंटों की तामिली करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को पुरस्कृत करना बताया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment