राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी नोडल अधिकारी नियुक्त
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़ 12 फरवरी 2022) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021 का आयोजन 13 फरवरी 2022 को दो पालियों में होगा। परीक्षा के सफल संचालन हेतु कलेक्टर भीम सिंह ने अपर कलेक्टर आर.ए.कुरुवंशी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही सहायक परियोजना अधिकारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा जिला रायगढ़ रामकुमार चौहान मोबा नं. 88711-65417, सुरेन्द्र कुमार चौहान व्याख्याता शा.उ.मा.वि. बडेभण्डार एवं निराकार पटेल व्याख्याता शा.हाई स्कूल चांदमारी को सहायक नोडल बनाए गए है। उक्त परीक्षा हेतु कुल 08 उडऩदस्ता दल/ परिवहन अधिकारी का गठन किया गया है जो परीक्षा आयोजन के दौरान परीक्षा केन्द्रों की सतत निगरानी रखेंगे। राज्य स्तर से आयोग के सदस्य श्री सुकृत लाल साव परीक्षा के निरीक्षण के लिए 13 फरवरी तक बिलासपुर संभाग के दौरे पर रहेंगे। जिला स्तर पर सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है। नोडल अधिकारी श्री कुरूवशी के द्वारा संबंधित परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। सभी परीक्षार्थी अपने मूल आई डी के साथ परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी

