🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ग्राम देवलसुरा (पुसौर) में असहाय घूम रही महिला की मदद के लिये राइनो को इवेंट

On: January 7, 2021 3:35 PM

रायगढ़(अनिल आहूजा ) पुसौर राइनो को ग्राम देवलसुरा में एक अज्ञात असहाय घूम रही महिला के लिये इवेंट मिला । कॉलर संजय कुमार ने राइनो स्टाफ को बताया कि महिला 02-03 दिन से गांव में घूम रही है । राइनो स्टाफ द्वारा महिला से नाम, पता पूछकर जानकारी लेने पर अपना नाम नीरा माझी पति निरंजन माझी उम्र करीब 35 साल ग्राम कसीडीही थाना चंद्रपुर की होना बताई जिस पर राइनो स्टाफ द्वारा महिला को थाना पुसौर लाया गया और ग्राम कासीडीह के सरपंच को मोबाइल पर महिला के संबंध में जानकारी दिया गया । ग्राम कासीडीह के सरपंच द्वारा महिला को करीब पांच दिनों से बिना बताई घर से चले जाने की जानकारी बताया गया तथा उसके परिवारजनों के साथ थाना पुसौर लेने आना बताया गया । आज शाम महिला के परिजन आकर महिला को अपने साथ घर ले गये हैं ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment