🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ में आज ऐतिहासिक रैली@ भ्रस्टाचार के खिलाफ पहली बार प्रदेश की जनता अधिवक्ताओं के साथ निकालेगी रैली

On: February 27, 2022 8:24 AM

रायगढ़।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) आज रायगढ़ में प्रदेश के कोने कोने से अधिवक्ताओं की फौज रायगढ़ पहुंच रही है। यहां चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं की लड़ाई वह शामिल होंगे और रायगढ़ के अंबेडकर चौक से महा रैली निकाली जाएगी जो पूरे शहर में भ्रमण करेगी। इस दौरान लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

ये है रैली का रूट चार्ट

रायगढ़ के अंबेडकर चौक में धरना स्थल मैं सभी इकट्ठे होंगे और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण के पश्चात रैली कलेक्ट्रेट होते हुए शनि मंदिर रामनिवास टॉकीज चौक, सुभाष चौक , गांधी प्रतिमा श्याम टॉकीज रोड होते हुए गद्दी चौक पुत्री शाला रोड तमस्कर, गौरी शंकर मंदिर गोपी टॉकीज और चक्रधर नगर चौक होते हुए अंबेडकर प्रतिमा के पास स्थित धरना स्थल मैं इस रैली का समापन होगा। रैली के पश्चात बीएसएनएल कार्यालय के सामने स्थित सिंधी धर्मशाला में प्रदेश के सभी जिला एवं तहसील मुख्यालयों से आए अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधियों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

अपने ड्रेस कोड में रैली में शामिल होंगे अधिवक्ता

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पांडे ने कहा है कि 27 फरवरी रविवार को रायगढ़ में आयोजित विशाल रैली के संबंध में रायगढ़ अधिवक्ता संघ के कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर फैसले लिए गए और पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि सभी अधिवक्ता अपने ड्रेस कोड में रैली में शामिल होंगे। रायगढ़ बार एसोसिएशन के सभी सदस्य रैली में अनिवार्य रुप से उपस्थित होंगे । इसके साथ ही प्रदेश भर के प्रत्येक जिले और तहसील बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि कल आयोजित होने वाली इस महारैली में शामिल होने के लिए रायगढ़ आ रहे हैं।

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

अधिवक्ता संघ की ओर से रैली के संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं बाहर से आ रहे किसी भी अधिवक्ता को यदि किसी प्रकार की जानकारी चाहिए अथवा कोई सहयोग चाहिए तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है-
राजेंद्र पांडे 903 9961119, विष्णु सेवा गुप्ता 98261 54791, सत्येंद्र सिंह 80 8581 2688, महेंद्र यादव 98271 73057, मनोज तिवारी 98261 55871, कौशल सिंह राजपूत 9827115396.

बाहर से आए अधिवक्ताओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था

प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए हुए अधिवक्ताओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था जिला न्यायालय परिसर एवं मिनी स्टेडियम में की गई है। रैली में शामिल होने आए किसी भी व्यक्ति के लिए यह सुविधा उपलब्ध है ,वह अपने वाहन की पार्किंग जिला न्यायालय परिसर अथवा मिनी स्टेडियम में कर सकता है।

शहर के सभी प्रवेश द्वारों पर लगाए गए स्वागत द्वार

अधिवक्ता संघ की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों और तहसील मुख्यालयों से आने वाले अधिवक्ताओं के लिए शहर के प्रवेश मार्गों में स्वागत द्वार बनाए गए हैं ताकि बाहर से आए हुए अधिवक्ताओं और विभिन्न संगठनों का स्वागत करते हुए पहुंचे स्थल की दिशा बताई जा सके। इन प्रवेश द्वारों पर अधिवक्ता संघ के सदस्य मौजूद होंगे।

आम जनता और सभी संगठनों से अपील

अधिवक्ता संघ रायगढ़ की ओर से आम जनता एवं सभी संगठनों से अपील की गई है कि वो अंबेडकर चौक से 2:00 बजे निकलने वाली महारैली में शामिल हों और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही लड़ाई में अपना योगदान दें। रैली पूरी तरह से अधिवक्ता संघ के बैनर तले होनी है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment