जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 22 सितंबर) । नगर विधायक अमर अग्रवाल जी का जन्मदिवस इस वर्ष केवल औपचारिक बधाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा, आस्था और सामाजिक संवेदना का सजीव उदाहरण बन गया।

दिन की शुरुआत श्री अग्रवाल ने अपने निज निवास, राजेंद्र नगर में परिवारजनों के साथ भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर की। इसके पश्चात दिनभर निवास पर शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों द्वारा बधाई देने का तांता लगा रहा।
सेवा से सजा जन्मोत्सव
माननीय विधायक जी की प्रेरणा से भाजयुमो नेता श्री रौशन सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने मसानगंज स्थित कल्याण कुंज वृद्धाश्रम एवं नूतन चौक सरकंडा स्थित श्रवण बाधित बालिका आवासीय विद्यालय में फल एवं मिष्ठान वितरित किए।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया और बालिकाओं के साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं। फल वितरण के दौरान वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और विद्यालय की बालिकाओं के चेहरों पर आई मुस्कान ने पूरे आयोजन को सार्थक बना दिया।

इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि आनंद तावड़कर, विधायक प्रतिनिधि शरद यादव, मोनू रजक, साहिल भाभा, रहेमान अली, अमन फ्रांसिस सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि “हमारे नेता अमर भैया जी हमेशा सिखाते हैं कि राजनीति का अर्थ केवल सत्ता नहीं, सेवा है। उनके जन्मदिन पर हमने जश्न को जरूरतमंदों की मुस्कान से जोड़ने का प्रयास किया है। यही भाजपा का संस्कार है – सेवा परमो धर्मः।”
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए


