वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया



बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज) वन्देमातरम मित्र मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्री महेंद्र जैन के नेतृत्व में “फिल्म हनुमान अंश” बच्चों से लेकर यूवाओ, महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों को 36 मॉल स्थित कार्निवाल सिनेमा मंगलवार को फिल्म देख भक्ति भाव से झूम उठे दर्शक।
फिल्म हाल दर्शक भक्तों से भरा रहा प्रारम्भ में हनुमान चालीसा पाठ से प्रारंभ हुआ ।
वंदेमातरम मित्र मंडल प्रारम्भ से अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है , भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म, परंपरा, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और समाज को एकजुटता बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाते आ रहा है, इसी कड़ी में उन्होंने फिल्म “हनुमान अंश “का निः शुल्क प्रदर्शन का आयोजन किया।

फिल्म के जरिए जेन जी को पीढ़ी से जोड़ा
वंदेमातरम मित्र मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्री महेंद्र जैन ने वायरलेस न्यूज को बताया कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों का समाज जुड़ाव मजबूत होना चाहिए और आज की “जेन जी” को अपनी परम्पराओं को समझने का अवसर भी देते हैं। जिससे भारतीय मूल्यों से जुड़ा संदेश भी जेन जी तक पहुंचने का प्रयास किया गया।

“हनुमान अंश आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित
हनुमान अंश आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के जीवन दर्शन आधारित फिल्म हैं, उनकी हनुमान भक्ति को प्रत्यक्ष तौर पर डायरेक्टर ने फिल्मांकन किया है कथा उनके प्रारम्भिक बाल्य काल से कैसे अध्यात्म की बढ़े और आगे चलकर नीम करोली बाबा के रूप मे जाना गया। फिल्म मानव सेवा प्रेम समर्पण को प्रमुखता से दिखाया गया है।
36 मॉल की कार्निवाल सिनेमा को दर्शकों ने खूब कोसा
36मॉल के कार्निवाल सिनेमा में फिल्म हनुमान अंश देखने पहुंचे दर्शकों ने प्रबंधन पर एसी बंद रखने को लेकर कोसते रहे कुछ दर्शकों ने बताया कि यहां हमेशा एसी बंद रखी जाती है इसीलिए फिल्म कम ही देखने को आते हैं ये तो वंदेमातरम मित्र मंडल का आयोजन था इसलिए आना पड़ा। इसी प्रकार दर्शकों के हनुमान चालीसा पाठ के दौरान बार तेज आवाज बढ़ा कर पाठ को ब्यवधान किया जाता रहा है जिससे प्रबंधन के प्रति नाराज़गी व्यक्त भी किया जाता रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच


