🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

प्रदेशभर के वकीलों ने एकजुट होकर रायगढ में रैली निकाल दिखाई अपनी ताकत भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओ ने भरी हुंकार रैली का हर चौक चौराहों में लोगो ने पुष्प वर्षा कर किया

On: February 27, 2022 1:09 PM

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) प्रदेश भर के अधिवक्ताओ ने एकजुट होकर शहर में रायगढ में रैली निकालकर दिखाई अपनी ताकत भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओ ने भरी हुंकार रैली का हर चौक चौराहों में लोगो ने पुष्प वर्षा कर किया

स्वागत। अधिवक्ताओ को समर्थन देने आम लोग भी सक्रिय दिखे शुद्ध पेयजल और ठंडे शर्बत और लस्सी बाटी लोगो ने रायगढ। दोपहर पौने तीन बजे संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पूरे

छत्तीसगढ़ से आये अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार को लेकर हजारों साथियों की उपस्थिति में रैली का आगाज किया । रैली में भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओ ने जमकर हल्ला बोला बैनर,पोस्टर लेकर क्रमबद्ध चलते जा रहे थे एक किलोमीटर लंबी

अधिवक्ताओं की इस रैली का गोपी टाकीज के सामने व्यपारियो और युवाओं ने फूलों की वर्षा करके गुलदस्ता भेंट कर ठंडे पेयजल और जूस अधिवक्ताओ को दिया । हर जगह रास्ते मे आम जनता ने स्वागत कर उन्हें डंडा पेयजल ,लस्सी पिलाकर स्वागत किया। शहर के गोपी टाकीज रोड, रामनिवास टाकीज चौक रमेशअग्रवाल ने अपने साथियों सहित फूल मालाओं से अधिवक्ताओ को गुलदस्ते और फूल मालाएं पहनाई यही पर पूर्व सभापति सुरेश गोयल ,सुभाष पांडेय, पुरषोत्तम अग्रवाल संजीविनी अरविंद अग्रवाल सहित अन्य व्यापारियो ने ठंडी लस्सी और पेयजल देकर रैली में चल रहे अधिवक्ताओ का स्वागत किया । भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जोश भरभर कर नारे लगाते रहे । अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे भी लग रहे थे । सुभाष चौक होते जैसे ही रैली श्याम टाकीज चौक पहुँची वहाँ छत्तीसगढ़ संस्कृति मंच के समाजसेवी भाई महावीर अग्रवाल की अगुवाई में लोगो ने अधिवक्ताओं का शुद्ध पेयजल देकर स्वागत किया । यहाँ एसपी ऑफिस की बाउंड्री से लगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
किया। यहाँ से रैली श्याम टाकीज, कारगिल चौक, गुरुद्वारा रोड पहुँची। वहाँ से गद्दी चौक होते पुत्री शाला ,गौरी शंकर मंदिर चौक , होते वापस चक्रधनगर के रास्ते जब चक्रधर नगर चौक पहुँची तो युवाओं ने अधिवक्ताओ को ठंडा शर्बत पिलाया। पूरी रैली में महिला अधिवक्ताओ ने बड़ी संख्या शामिल अपनी सहभागिता दर्ज कराई। अधिवक्ताओ ने अपने हाथों में भ्रस्टाचार की तख्ती को मजबूती के साथ पकड़ा था और गगन भेदी नारे में लगा रहे थे । यह रैली बाद वापस अंबेडकर चौक में समाप्त हुई। अधिवक्ताओं की इस रैली में रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर,सारंगढ, घरघोड़ा, खरसिया,सरिया,बरमकेला, धरमजयगढ़, लैलूंगा,तमनार,पुसौर, जशपुर,बालोद,बलौदाबाजार, दुर्ग,जांजगीर,जगदलपुर,उत्तर बस्तर कांकेर,कोरबा,राजनादगांव, सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों और शहरों से हजारों की संख्या में पहुँच कर भ्रष्टाचार की इस महारैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment