रायपुर(अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल इन दिनों राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई रणनीति बना रहा है।

इसके तहत अब विभाग सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स से भी मुलाकत कर पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावना तलाश रहे हैं। हाल ही में अनिल कुमार साहू, प्रबंध निदेशक छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने प्रसिद्ध यूट्यूबर हरीश बाली के साथ। मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति यहां के पर्यटन स्थलों के बारे में भी उन्हें जानकारी प्रदान की। इसके पूर्व श्री साहू मुम्बई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार समारोह में शिरकत की इस दौरान प्रमुख हस्तियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में फ़िल्म निर्माण पर कई लोकेशन की जानकारी दी।

हरीश बाली एक भारतीय यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर, ट्रैवल व्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने 20 से अधिक वर्षों तक कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम किया है। उसके बाद, उन्होंने 2016 में अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया। 11 जनवरी 2017 को उन्होंने अपना पहला वीडियो अपलोड किया था। वर्तमान में हरीश बाली भारत के सबसे अनुभवी YouTuber में से एक हैं। यूट्यूब पर उनके 1.43M सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं इंस्टाग्राम में उनके 33.2k फॉलोवर्स हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

