सघन पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ
जिले में एक लाख 72 हजार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने एक हजार 590 बूथ बनाये गए
कोरबा (वायरलेस न्यूज़ 27 फरवरी 2022) पोलियो की बीमारी से बचाने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए देश भर में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में कोरबा शहर में आज महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद और कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

नगर निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत रानी धनराज कुँवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी। इस अवसर पर महापौर और कलेक्टर ने बच्चों के दीर्घायु और कुशल मंगल के लिए उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। साथ ही नागरिकों से सभी पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिये अपील भी की। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. बी. बी. बोडे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, बीएमओ डॉ. दीपक राज, अस्पताल के सभी स्टाफ, जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बोडे ने बताया कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत कोरबा जिले में 0 से 05 वर्ष आयु समूह के 01 लाख 72 हजार से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जा रही हैं। इसके लिए जिले में एक हजार 590 बूथ बनाये गए है। साथ ही 49 ट्रांजिट टीम द्वारा भी बच्चों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं सार्वजनिक स्थानों में जाकर पोलियो ड्राप पिलाई जा रही है। पोलियो खुराक पिलाने के लिए 3 हजार 732 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान छुटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर भी पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

