🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नगरनार ब्लॉक के ग्रामवासियों को पानी शिक्षा और सड़क की सौगात दी

On: January 7, 2021 4:12 PM

जगदलपुर 07 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंचायतों में विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सड़कों के डामरीकरण का कार्य तीव्र गति से जारी है इसी तारतम्य में नगरनार से भेजापदर 4.4 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं डामरीकरण का कार्य 43.83 लाख रुपए के सड़कों का भूमिपूजन किया जिसके अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के नगरनार से भेजापदर तक के सड़क का भूमिपूजन रेखचन्द जैन के कर कमलों से किया गया इस अवसर पर जननायक रेखचन्द जैन ने ग्रामवासियों से कहा कि आपने मुझे अपना सेवक बनाया है मैं खरा उतरने का कार्य करूंगा और इस क्षेत्र के उन्नती और विकास के लिये हमेशा प्रयासरत रहूंगा तथा भूपेश सरकार की योजना और उनके मंशानुरूप अपने क्षेत्र के पंचायत स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक विकास के लिये कृत संकल्पित रहूंगा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि सड़कें विकास की जीवन रेखा होती हैं जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के डामरीकरण के इस 4.4 किलोमीटर सड़क के निर्माण से निश्चित ही लोगों को होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी तथा लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू जी ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के निर्माण तथा नवीनीकरण हेतु मैं जगदलपुर के लोगों की ओर से उनका आभार व्यक्त करता हूं दो साल के कार्यकाल में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में अनेकों विकास कार्यों की सौगात मिल चुकी है और अभी हमें विकास के इन कार्यों को निरंतरता बनाए रखना है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के गढबो नवा छत्तीसगढ़ के प्रेरणा से गढबो नवा जगदलपुर का सपना साकार हो रहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment