🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर विद्यारंभ संस्कार संपन्न

On: February 27, 2022 5:08 PM

करगीरोड कोटा(वायरलेस न्यूज़)

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय करगीरोड कोटा में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती के शुभ अवसर पर कलश यात्रा विद्यालय से श्री राम मंदिर

करगी रोड कोटा तक निकालकर एवं मां सरस्वती पूजन समर्पण दिवस एवं विद्यारंभ संस्कार में मुख्य अतिथि माननीय श्री प्रांजल मिश्रा जी (तहसीलदार कोटा) , कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में माननीय श्री जुड़ावन सिंह ठाकुर जी (सचिव सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़), अध्यक्षता माननीय श्री वेंकट लाल अग्रवाल (अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर कोटा) ,अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती अमृता प्रदीप

कौशिक( अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा), श्रीमती उषा गोस्वामी( पार्षद वार्ड क्रमांक 3 नगर पंचायत कोटा), श्रीमती जागेश्वरी कीर्तिपूरी गोस्वामी (पार्षद वार्ड क्रमांक 13 नगर पंचायत कोटा), एवं माननीय श्री अमित कुमार तिवारी जी (पटवारी कोटा ), विशिष्ट अतिथि माननीय श्री राम सजीवन गुप्ता जी( उपाध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर कोटा), माननीय श्री वासुदेव रेड्डी जी (कोषाध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर कोटा), माननीय श्री संतोष जायसवाल जी( सहसचिव सरस्वती शिशु मंदिर कोटा), माननीय श्री गेंदराम राजपूत (विभाग समन्वयक, बिलासपुर विभाग) माननीय श्री अभय सिंह ठाकुर (अध्यक्ष सरस्वती ग्राम भारती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़) माननीय श्री संतोष कुमार दुबे (संरक्षक सदस्य सरस्वती शिशु मंदिर कोटा), माननीय श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर जी (सदस्य सरस्वती शिशु मंदिर कोटा), माननीय श्री विनोद कुमार गुप्ता जी (सेवानिवृत्त शिक्षक), के द्वारा मां सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ओम, हम सब की जन्मभूमि मां भारत के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,।

विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम में शामिल 43 छोटे-छोटे भैया बहनों को गायत्री परिवार के द्वारा विधि विधान से 5 कूंडिय यज्ञ करा कर सभी से ओम, मां लिखवा कर विद्यारंभ संस्कार से संस्कारित किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रांजल मिश्रा जी ने अपने संबोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर पढ़ाई के साथ साथ संस्कार की शिक्षा देने वाली एकमात्र संस्था है जिससे पढ़ लिख कर यहां के छात्र-छात्राएं सत्यनिष्ठा, धर्मपरायण, ईमानदारी एवं देश भक्ति से ओतप्रोत रहते हैंसभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप इस प्रकार की तैयारी करें कि मेरे से भी बड़े अधिकारी बनकर देश की सेवा कर सके*

कार्यक्रम के मुख्यवक्ता श्री जुड़ा वन सिंह ठाकुर जी विद्या भारती अखिल भारती शिक्षा संस्थान एवं सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ की कार्ययोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राएं अच्छे अंको से उत्तीर्ण होते हैं एवं जो हमारे अनेक पूर्व-छात्र छात्राएं विद्या भारती अखिल भारती शिक्षा संस्थान के धरोहर के रूप में है जो आज अनेक उच्च पदों पर आसीन होकर देश भक्ति से परिपूर्ण होकर इमानदारी से कार्य कर रहे हैं जिसके कारण आज सरस्वती शिशु मंदिर में अनेक आम नागरिक अपने पुत्र- पुत्रियों को विद्यालय में प्रवेश दिला कर पढ़ाई करा रहे हैं आज पूरे समाज की दृष्टि सरस्वती शिशु मंदिर की ओर है। और अपने बच्चे को सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाना चाह रहे हैं

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक विद्यालय में होने वाले पढ़ाई एवं बच्चों के लिए सतत संघर्षशील रहने के लिए विद्यालय की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर कोटा हमारे कोटा के लिए एक गौरव का केंद्र है । मैं विद्यालय छात्र छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए यथासंभव मदद करूंगी

सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री अभय सिंह ठाकुर ने विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहां की 16 संस्कारों में विद्या आरंभ एक संस्कार है इस संस्कार के द्वारा सभी भैया बहन विद्यालय में पढ़ने के लिए प्रवेश करते हैं एवं शिक्षा और विद्या की शिक्षा प्राप्त करते हैं

विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहां की हमारे वैदिक संस्कृति के अनुसार विद्यारंभ संस्कार किया जाना अति आवश्यक होता है इसके द्वारा भैया बहनों के मानसिक विकास किया जाता है एवं विद्यालय में मां सरस्वती की पूजन क्यों किया जाना चाहिए इस विषय पर भी सारगर्भित जानकारी देते हुए कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी है, संगीत की देवी है, वाणी की देवी है इसलिए हमें मां सरस्वती की आह्वान करते हुए उनकी पूजा करना चाहिए

कार्यक्रम की अध्यक्ष श्री वेंकट लाल अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं कार्यक्रमों में आए हुए सभी आम नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी, और बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाई के साथ साथ संस्कार भी दिया जाता है अतः सभी अभिभावक अपने अपने पुत्र पुत्रियों को सरस्वती शिशु मंदिर में प्रवेश दिला कर संस्कारवान और सच्चे देशभक्त बनाए

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती उषा गोस्वामी (पार्षद वार्ड क्रमांक 3 नगर पंचायत कोटा), श्रीमती जागेश्वरी कीर्ति पूरी गोस्वामी (पार्षद वार्ड क्रमांक 13 नगर पंचायत कोटा), श्री अमित कुमार तिवारी जी (पटवारी करगी रोड कोटा)

विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर विभाग सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के विभाग समन्वयक श्री गेंद राम राजपूत जी, समिति के उपाध्यक्ष श्री राम सजीवन गुप्ता जी, समिति के कोषाध्यक्ष श्री वासुदेव रेड्डी जी, समिति के सहसचिव श्री संतोष जायसवाल जी, समिति के संरक्षक सदस्य श्री संतोष दुबे जी, समिति के सदस्य श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर जी एवं श्री विनोद गुप्ता जी (सेवानिवृत्त शिक्षक) विशेष रूप से उपस्थित थे

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य श्री बाबूलाल साहू ने किया

इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्रेश यादव, आचार्यों में राजकुमार साहू, संतोष गंधर्व, लक्ष्मी नारायण पांडे, रुकमणी गंधर्व, श्रीमती आशा गुप्ता, श्रीमती शोभा चौहान, सुख सिंह कैवर्त, मनोरमा गुप्ता ,रुपेश मलिक, श्रीमती रजनी साहू, कौशल देवांगन, श्रीमती प्यारी मानिकपुरी, श्रीमती लक्ष्मी मानिकपुरी, संतोष यादव के सहित डॉ चंद्रशेखर वेंकटरमन विश्वविद्यालय करगी रोड कोटा के बीएड प्रशिक्षणार्थी, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment