रायगढ (वायरलेस न्यूज़):-फागुन मास श्याम दीवानो का माना जाता है और बाबा श्याम की आराधना करने वालो की तादाद दिनों दिन बढ़ रही है क्योंकि बाबा श्याम ही जो इस संसार में हारे का सहारा माने जाते है l आगामी 8 मार्च को श्याम दीवानों के जरिये प्रातः 8 बजे गांधी गंज स्थित राम मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी जो रामनिवास टाकीज से होते हुए गौरीशंकर मन्दिर गांजा चौक सुभाष चौक श्याम मन्दिर होते हुए गंतव्य स्थल तक पहुँचेगी l बाबा श्याम के फागुन उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्याम भक्तों प्रेमियों के द्वारा इस निशान यात्रा के जरिये भक्ति रंग घोलकर युवाओ को जागरूक कर श्याम भक्ति के लिए प्रेरित करना है l बाबा श्याम के भक्तों की टोली सबसे बड़ी है श्याम भक्त आपसी सदभाव के साथ हर उस हारे का सहारा बनने की कोशिश करते है जो जीवन से निराश हो जाते है l श्याम की सरकार से जुड़े भक्त भक्ति के सामर्थ्य से जीवन लक्ष्य को हासिल करते है l श्याम भक्त भी समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े बेबश लोगो का सहारा बनने का साहसिक प्रयास करते है l भक्ति के जरिये सहयोग का ऐसा सैलाब शायद ही कही दृष्टिगोचर हो l श्याम मन्दिर परिसर के निकट स्थित श्याम बगीची में कोलकाता से आये संजू शर्मा व समस्तीपुर से आई रेश्मी शर्मा द्वारा श्याम बाबा कीर्तन की प्रस्तुति भी दी जाएगी l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

