महाशिवरात्रि के मौके पर देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo App ने श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है। इस महत्वपूर्ण दिन दुनिया भर में मौजूद भक्तों के लिए देवों के देव महादेव के पहले ज्योतिर्लिंग यानी सोमनाथ स्थित श्री सोमनाथ महादेव जी की लाइव आरती के साथ ही दर्शन कू ऐप पर किए जा सकते हैं।
इस संबंध में देश के प्रमुख मंदिर सोमनाथ ने सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर अपने आधिकारिक हैंडल (@SomnathTempleOfficial) के जरिये अपने पेज की पहली पोस्ट पर श्री सोमनाथ महादेव जी के लाइव दर्शन दिए जा रहे हैं।
वहीं, सोमनाथ मंदिर ने अपनी दूसरी कू पोस्ट में लिखा, “पञ्चाक्षरमिदं पुण्यं यः पठेच्छिव सन्निधौ। शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते॥
जो शिव के समीप इस पंचाक्षप का पाठ करते हैं, वे शिव के निवास को प्राप्त करेंगे और आनंद लेंगे।
ॐ नमः शिवाय मंत्र का वर्णन शिव पुराण में है, यह मंत्र का जाप महा शिवरात्रि के दिन करना श्रेष्ठ माना जाता है। और खासकर ज्योर्तिलिंग में यह मंत्रजाप करना उत्तम माना जाता है।
आओ हम से मिलकर इस महाशिवरात्रि की मध्यरात्रि को श्री सोमनाथ ट्रस्ट के सोशल मीडिया के माध्यम से प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव जी को ऑनलाइन ॐ नमः शिवाय पंचाक्षर मंत्रजाप अर्पण करें और महादेव की कृपा प्राप्त करें।”
इतना ही नहीं, मंदिर ने अपनी पोस्ट के अंत में इसका वक्त भी बताया। यानी 1 मार्च 2022 को यूजर्स मध्यरात्रि को 12 बजे श्री सोमनाथ महादेव जी के दर्शन करने के साथ ही इसमें शामिल हो सकेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

