बहतराई स्टेडियम में विभिन्न राज्यों की कुल तीस टीमें ले रही हिस्सा

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 01 मार्च 2022) जिले के बहतराई स्टेडियम के बी.आर.यादव एस्ट्रोटर्फ हाँकी मैदान में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने ऑल इंडिया हाँकी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने की। इस टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों से कुल तीस टीमें हिस्सा ले रही हैं।आज पहला उद्घाटन मैच पुरुष वर्ग के सूफिया स्पोर्टिंग क्लब अमरावती और जिला हॉकी संघ बिलासपुर के बीच खेला गया। इस टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों से पुरूष वर्ग की 16 टीमों और महिला वर्ग की 14 टीमों सहित कुल तीस टीमें हिस्सा ले रही हैं।

इस टूर्नामेंट में हरियाणा,दिल्ली,मुम्बई,राउरकेला, रोहतक ,प्रयागराज,सोनीपत
बैंगलुरू आदि से पुरूष वर्ग की टीमें भाग ले रही है। इसी प्रकार दिल्ली,मुम्बई,कोलकाता,नागपुर,मेरठ, ग्वालियर, तथा हरियाणा से महिला हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने विभिन्न राज्यों से आये खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ से विसेंट लकड़ा, सबा अंजुम जैसे खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा के दम पर प्रदेश को गौरवान्वित किया। समय-समय पर हाँकी के आयोजन से इस राष्ट्रीय खेल को प्रोत्साहन मिलता है।उन्होंने कहा कि हाँकी सहित विभिन्न खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए शासन स्तर पर भी योजनायें संचालित की जा रही हैं। मोहम्मद अकबर ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने कहा कि बिलासपुर में आयोजित हाँकी टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छामौका मिलेगा ।उन्होंने आयोजक सहित उपस्थित सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, अटल बिहारी बाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर ए.डी.एन.बाजपेयी, बिलासपुर आइ.जी. श्री रतनलाल डांगी, हॉकी संघ के महासचिव श्री मनीष श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी,अधिकारी एवं खेलप्रेमी युवा मौजूद थे।
क्रमांक 216/सुजीत सिंह
–00–
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

