महासमुंद (वायरलेस न्यूज़) । संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई भी दी।
आज मंगलवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर सर्वप्रथम कनेकेरा स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद पूजा-अर्चना की। वहीं सिरपुर पहुंचकर गंधेश्वरनाथ मंदिर में भोलेनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की। बाद इसके ग्राम मुस्की में शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

